बलिया

सरयू किनारे कटान देखने पहुंचे सांसद

ग्रामिणों ने किया टीएस बंधा उच्चीकरण की मांग

R News Manch

बलियाः सरयू में जारी कटान से तटवर्ती इलाकों में हो रहे नुकसान को देखने रविवार को सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा पहुंचे। उन्होंने बेल्थराबाजार गांव के पास नदी किनारे लोगों से वार्ता किया और नदी से हो रहे कटान को करीब से देखा। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष और पूर्व प्रधान सतीश गुप्ता की मौजूदगी में ग्रामिणों ने नदी किनारे टीएस बंधा के उच्चीकरण करने, बोल्डरयुक्त रिंग बंधा बनाने और कटानरोधी ठोकर के निर्माण की मांग की। जिसे सांसद ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर पहल करने का भरोसा दिया।
इन ग्रामिणों ने रखी बात
इस दौरान सुनील साहनी, राजेंद्र गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, सहदेव, विजयशंकर यादव, मूरत यादव, विजय साहनी, जगन्नाथ समेत बड़ी संख्या में ग्रामिण मौजूद रहे और नदी किनारे बाढ़ एवं कटान से बचाव के लिए सार्थक कदम उठाने की मांग किया। सरयू नदी के जलस्तर में रविवार को घटाव दर्ज किया गया। नदी एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से घट रही है। लेकिन नदी अभी भी खतरा निशान से 1.61 मीटर ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार तुर्तीपार हेड पर नदी का जलस्तर रविवार को 65.620 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरा निशान 64.01 मीटर दर्ज है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *