बलियाराजनीति

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बेल्थरारोड में नपं चेयरमैन ने काटा केक

सलेमपुर संसद ने अभिलेखीय प्रदर्शनी का किया निरीक्षण

R News Manch

बलियाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को बेल्थरारोड नगरपंचायत कार्यालय पर केक काटा गया। नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने केक काटा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच केक बांटकर हर्ष व्यक्त किया। साथ ही नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता के देखरेख में तीनदिवसीय अभिलेखीय प्रदर्शनी लगाया गया।


अभिलेखीय प्रदर्शनी का सांसद ने काटा फीता
बेल्थरारोड नपं कार्यालय पर लगाए गए अभिलेखीय प्रदर्शनी का फीता काटकर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में पीएम नरेंद्र मोदी के उपलब्धियों और जीवन से संबंधित अनेक पहलुओं की जानकारी दर्शायी गई थी। जिसे हर किसी ने सराहा


बोले सांसदः पीएम ने देश गरीबों के उम्मीदों में डाला जान
सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि देश के पीएम के रुप में नरेंद्र मोदी ने गरीबों के उम्मीदों में जान डाल दिया। देश में बिचैलियों का खेल समाप्त हो गया और वीआईपी कल्चर को खत्म कर दिया गया।


बोले नंप चेयरमैनः पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक परिवर्तन
नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने कहा कि आज हर योजना का लाभ सीधे जरुरतमंद को मिल रहा है। यह देश के भविष्य संवारने के लिए ऐतिहासिक परिवर्तन वर्तमान पीएम की देन है। केंद्र व प्रदेश की अनेक लाभकारी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रदर्शनी अवलोकन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केक काटा गया।


ईओ ब्रजेश गुप्ता और भाजपा नेता रहे मौजूद
इस दौरान नपं ईओ ब्रजेश गुप्ता, भाजपा नेता छट्ठू राम, प्रमोद सिंह, सतीश गुप्ता, आलोक गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, अरुणकांत तिवारी, शिवकुमार जायसवाल, आलोक शुक्ला, पिक्की वर्मा, गुलाबचंद्र कैप्टन मौर्य, मृत्युंजय गुप्ता, सुनील साहनी, राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, विक्की गुप्ता, रजनीश पांडेय समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *