आमरण अनशन के तीसरे दिन आंदोलनकारी दंपति की बिगड़ी तबियत
जांच के लिए पहुंची डॉक्टर की टीम, कमजोरी के कारण बैठने हुई दिक्कत
आमरण अनशन के तीसरे दिन आंदोलनकारी दंपति की बिगड़ी तबियत, जांच के लिए पहुंची डॉक्टर की टीम, कमजोरी के कारण बैठने हुई दिक्कत





बलिया: जनपद बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर टिटिहा गांव में जारी आमरण अनशन के तीसरे दिन गुरुवार को आंदोलनकारी दंपति की तबियत बिगड़ गई। आमरण अनशन पर बैठे आजाद अधिकार सेना के जिला उपाध्यक्ष सिंहासन चौहान एवं उनकी पत्नी लीलावती देवी को कमजोरी के कारण बैठने में अब दिक्कत आ रही है। वे बिना अन्न जल के लगातार 72 घंटे से आमरण अनशन पर है।तबियत बिगड़ने की सूचना मिलते ही किड़िहिरापुर अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने आन्दोलन स्थल पर पहुंचकर दोनों आंदोलनकारी का हेल्थ चेकअप किया। इस दौरान बीपी सामान्य रहा लेकिन कमजोरी के कारण दोनों दंपति आंदोलनकारी को बैठने में मुश्किल हो रही है लेकिन वे आराजी नं 107 की नापी की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की जिद पर अड़े हैं।




