12 ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर पशुपतिनाथ में किया पूजन, अब बाबा विश्वनाथ का करेंगे दर्शन
बलिया: छतिसगढ़ से निकलकर 9 माह में 13 राज्यों की साइकिल यात्रा पूरी करने वाले सनातनी यादव बंधुओं का गुरुवार को 3 बजे बेल्थरारोड में आगमन हुआ। जिनका उभांव थाना मोड़ के पास स्थानीय लोगों ने स्वागत किया और उन्हें जूस एवं पानी पीलाकर आगे के लिए विदा किया। छतिसगढ़ निवासी सनातनी बबलू यादव एवं प्रवीण यादव ने कहा कि सनातन धर्म का प्रचार करना उनका पहला उद्देश्य है। उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की। बताया कि वे 9 माह में वे साइकिल से देश 13 राज्यों की यात्रा पूरी कर चुके है। देश के 12 ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने के बाद वे नेपाल के पशुपतिनाथ का भी दर्शनकर बलिया के रास्ते सीधे वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भोलेनाथ का दर्शन करने जा रहे है। बताया कि यूपी वे तीसरी बार आ रहे है और योगी सरकार में उन्हें यूपी में किसी तरह की यात्रा में परेशानी नहीं हुई। सनातन बंधुओं ने अब तक 13 राज्य की यात्रा के तहत छतिसगढ़ से निकल कर मध्य प्रदेश में ओंकारेश्वर, उज्जैन महाकाल का दर्शन किया। जिसके बाद गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडू, आंध्रप्रदेश, उडीसा, बंगाल, झारखंड यूपी उत्तराखंड बिहार नेपाल की साइकिल से ही यात्रा की। बाबा प्शुपतिनाथ का दर्शन के बाद घर वापस जा रहे है। काशी विश्वनाथ का दर्शन करते हुए घर वापसी कर रहे है। स्वागत करने वालों में अमित जायसवाल, अरुणकांत तिवारी, प्रमोद सिंह समेत अनेक लोग शामिल रहें।