Uncategorized

जल संरक्षण पर जागरूकता के लिए हुआ नुक्कड़ नाटक एवं गीत संगीत, जल ही जीवन है का दिया संदेश

एसडीएम ने सराहा, देवरिया विधायक और भाजपा नेताओं ने बताई गंभीरता

R News Manch

जल संरक्षण पर जागरूकता के लिए हुआ नुक्कड़ नाटक एवं गीत संगीत, जल ही जीवन है का दिया संदेश

एसडीएम ने सराहा, देवरिया विधायक और भाजपा नेताओं ने बताई गंभीरता

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर के हरिकेवल प्रेक्षागृह में मंगलवार को जल ही जीवन है विषयक पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें देवरिया विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, पूर्व मंत्री छट्ठू राम, नप चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुणकांत तिवारी, दिलीप सिंह, अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष शौकत अली समेत अनेक लोगों ने जल है तो कल है पर गंभीरता से चर्चा किया और लोगों से जल संरक्षण के प्रति जागरूक होने की अपील की। आयोजिका मीरा सिंह ने सभी का स्वागत किया। ग्रामीण जनता शिक्षण सेवा संस्थान खंदवा के बैनर तले समाजसेवी मीरा सिंह के देखरेख में संचालित नुक्कड़ नाटक का शुभारंभ तहसील गेट पर एसडीएम अखिलेश कुमार यादव ने फीता काटकर किया। जिसके बाद चर्चित कलाकारों ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए भावनात्मक एवं संदेशपरक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की। जिसे अधिकारियों समेत क्षेत्रवासियों ने खूब सराहा। जिसके बाद रेलवे चौराहा पर भी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई। जल संरक्षण को लेकर दो दिवसीय जागरूकता अभियान में धनंजय शर्मा, सुशीला भारती का प्रमुख योगदान रहा। संचालन राजकुमार पांडे ने किया।


R News Manch

Related Articles