मुहर्रम में ताजिया की ऊंचाई निर्धारित करने की हुई मांग
विहिप ने सीएम के नाम रसड़ा तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन






मुहर्रम में ताजिया की ऊंचाई निर्धारित करने के लिए विहिप ने सीएम के नाम रसड़ा तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
बलियाः मुहर्रम में ताजिया की ऊंचाई निर्धारित करने को लेकर विश्व हिंदु परिषद के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल राजू भाई ने सीएम के नाम एक ज्ञापन रसड़़ा प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रसड़ा एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि मुहर्रम में ताजिया की ऊंचाई करीब 50 से 60 फीट तक बना दिया जाता है। जिससे नगरा नगरपंचायत क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित कर रास्ते के अधिकांश विद्युत तार एवं केबल काट दिए जाते है। जिसे ठीक करने में 3 से 4 दिन लग जाते है। ऐसे में भीषण गर्मी में आमजन को बिजली बिन काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ेगी। लेकिन ताजिया की ऊंचाई निर्धारित कर दिए जाने से आमजन को इस फजीहत से निजात मिल जायेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान बजरंग दल के जिला सह संयोजक धर्मेंद्र यादव, आशीष मौर्य, विंध्याचल भारती, राघवेंद्र सोनी, सचिन पांडेय समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।


