big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

धनबल और बाहुबल के वर्तमान राजनीतिक दौर में सहज नेता है गोरख पासवान

2012 में विधायक रहे और उनके पुत्र बागी बलिया के जिला पंचायत अध्यक्ष

R News Manch

धनबल और बाहुबल के वर्तमान राजनीतिक दौर में आमजनता के प्रति सहज और सामान्य राजनेता होना अपनेआप में एक अजूबा है। ऐसे ही शख्सियत का नाम है गोरख पासवान। वे बलिया जनपद के बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र से 2012 में विधायक रहे और अपने पुत्र को बागी बलिया का जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया उन्होंने हर कार्यकर्ता का सम्मान किया और शोषितों एवं जरूरतमंदों की आवाज बनकर जनसेवा किया। अपने कार्यकाल में वे न तो किसी दबंग बाहुबली के दबाव में आए और न ही किसी खाकी वाले को अपनी जनता का शोषण करने दिया। पारिवारिक विवाद और बीमारी ने उनके राजनीतिक सफर को प्रभावित जरूर किया लेकिन वे अपने उसूल, सादगी और पार्टी के प्रति ईमानदार समर्पण से कभी नहीं डिगे। जिसका उन्हें बड़ा खामियाजा भी उठाना पड़ा लेकिन इसका वे अपने व्यवहार, ईमानदार राजनीतिक क्षवि और व्यक्तित्व पर इसका प्रभाव नहीं पड़ने दिया। राजनीति में दबंगई, गुटबाजी और तामझाम वाले नेता की क्षवि से कोसों दूर के वर्तमान परिवेश में सादगीपूर्ण राजनीति के एक मिसाल है गोरख पासवान….


R News Manch

Related Articles