बलिया

पंचायत भवन का हुआ लोकार्पण, ब्लाक प्रमुख ने काटा फीता

सिउरी ग्रामपंचायत में बना पंचायत भवन

R News Manch

बलियाः सीयर ब्लाक के सिउरी प्रेमरजा गांव में ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह द्वारा पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया। प्रमुख ने फीता काटकर पंचायत भवन को आमजनता के लिए खोल दिया। जहां पहले दिन ही प्रधान नरसिंह यादव ने आमजन की समस्याओं को सुना औैर उसके निराकरण का भरोसा दिया। पंचायत भवन में प्रधान कक्ष और राजस्व अभिलेख कक्ष का भी निर्माण कराया गया है।


बोले ब्लाक प्रमुख
ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने बताया कि हर ग्रामपंचायत में बनने वाला पंचायत भवन सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। जो ग्रामिणों के हर समस्या के समाधान का केंद्र बनाने के कंसेप्ट पर निर्धारित है। जहां गांव के विकास और पंचायत संबंधित हर कार्य का वन टेबल समाधान की व्यवस्था होगी। जिसे धीरे धीरे अपग्रेड किया जाता रहेगा। पंचायत भवन के लोकार्पण से ग्रामिणों में खुशी व्याप्त हो गया। इस मौके पर प्रधान नरसिंह यादव, विनय सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


तिरंगा भी लहराया
ग्रामपंचायत भवन के लोकार्पण समारोह के दौरान ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने तिरंगा भी लहराया और लोगों के बीच तिरंगा वितरित कर 15 अगस्त तक लगातार अपने घर के छतों पर तिरंगा लहराने का अपील किया। इस दौरान ग्रामिणों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाएं।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *