big breakingअन्यउत्तरप्रदेशक्राइमदेवरियाबलियामऊवाराणसी

सपा नेता पर दुष्कर्म के आरोप में कितनी हकीकत, जांच के लिए पहुंचे पार्टी के पदाधिकारी

दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता की पत्नी से मिले पार्टी पदाधिकारी और बैरिया विधायक

R News Manch

सपा नेता पर दुष्कर्म के आरोप में कितनी हकीकत, जांच के लिए पहुंचे पार्टी के पदाधिकारी

दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता की पत्नी से मिले पार्टी पदाधिकारी और बैरिया विधायक

सपा नेता की पत्नी ने कहा निर्दोष है उनके पति, साजिश के तहत फंसाया गया

बलिया: 10 वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में जनपद बलिया के भीमपुरा थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सपा नेता जनार्दन यादव समदर्शी के मामले में हर कोई हैरान है। सपा नेता पर लगे दुष्कर्म के आरोप में कितनी हकीकत है, इसकी जांच के लिए पार्टी पदाधिकारी भी आरोपी के परिजन से मिले। मामले में आरोपी पति के समर्थन में मंगलवार को उनकी पत्नी से सपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने भी मुलाकात की। मंगलवार को भीमपुरा थाना के बनकटवा में पहुंचकर सपा नेताओं ने उनकी पत्नी को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को मामले की सामाजिक रिपोर्ट जल्द ही भेज दिए जाने की जानकारी दी। इस मौके पर गिरफ्तार सपा नेता की पत्नी ने पार्टी पदाधिकारियों के सामने अपने पति का पक्ष मजबूती से रखा और कहा कि उनके पति निर्दोष है। जिन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मदद की गुहार लगाई है। इस मौके पर बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल, सपा के प्रदेश सचिव राजन कन्नौजिया, जिला महासचिव बीरबल राम, बबन यादव, नगरा नप चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम समेत अनेक सपा नेता मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles