नलकूप से नहीं मिल रहा पानी, गर्मी बढ़ते ही सूखने लगा अमृत सरोवर
उधरन के प्रधान ने नलकूप से की पानी की मांग
नलकूप से नहीं मिल रहा पानी, गर्मी बढ़ते ही सूखने लगा अमृत सरोवर
उधरन के प्रधान ने नलकूप से की पानी की मांग




बलिया: जनपद बलिया के सीयर ब्लॉक के उधरन गांव में करीब एक बिगहा में निर्मित अमृत सरोवर की तलहटी गर्मी के शुरुआती मौसम में ही सूखने लगी है। लेकिन अमृत सरोवर को पानी तक नहीं मिल रहा है और प्रधान द्वारा सहयोग की अपील किए जाने के बाद भी नलकूप विभाग इसमें पानी देने को अब तक तैयार नहीं है। जिसके कारण अमृत सरोवर सूखता जा रहा है और इसके आसपास लगाए गए करीब 3 सौ पौधे भी जल बिना सीखने लगे हैं। ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार ने बताया कि अमृत सरोवर के पास ही राजकीय नलकूप 125 आरजी संचालित है। जिससे अमृत सरोवर में पानी के लिए नलकूप विभाग से मांग की गई है और लिखित ज्ञापन भी दिया गया है लेकिन विभाग फिलहाल बेपरवाह बना हुआ है। आपको बता दें कि उधरन गांव में करीब एक बिगहा में सत्र 2023-24 में लगभग 8 लाख की लागत से अमृत सरोवर का निर्माण किया गया। जिसके चारों तरफ करीब 10 लाख की लागत से पाथ वे भी निर्माण कराया जा रहा है।





