बलियाराजनीति

नगर की राजनीतिः जीत का दावा सुन मंद मंद मुस्कुरा रही जनता

दिनेश के जीत की हैट्रिक रोकने को हर किसी ने लगाया जोर, कई दावेदार मैदान में

R News Manch

बलियाः प्रदेश में भले ही अभी निकाय चुनाव की अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन निकायों में चुनावी सरगर्मी तेज है। जीत के दावों के बीच सियासी गुणागणित के लिए मोहरे फिट किए जाने लगे है। हालांकि चेयरमैन पद दावेदारों को अभी आरक्षण सूची का भी इंतजार है। बावजूद दावेदार अपने अपने तर्क से जनता के बीच अपनी जीत का दावा करते हुए चुनावी घेराबंदी में लगे है। बेल्थरारोड नगरपंचायत में वर्तमान चेयरमैन दिनेश गुप्ता अपने जीत की हैट्रिक का दावा कर रहे है। जबकि अन्य दावेदार उनके विजय रथ को रोकने के लिए पूरी ताकत झोंकने में लगे है। नगर में इस बार एक महागठबंधन की भी चर्चा जोरों पर है। जिसमें अधिकांश असंतुष्ट लोग गोलबंद हो रहे है। जिन पर सभी नजरें टिकी हुई है। हालांकि नगर में चेयरमैन पद के दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जो अपने अपने हिसाब से वर्तमान चेयरमैन के कार्यों की चर्चा कर खुब मिनमेख निकाल रहे है और जनता को समझा रहे है। जनता सभी तर्क और दावों को सुन फिलहाल मंद मंद मुस्कुराने की मुद्रा में दिख रही है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *