big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

वृद्ध दंपत्ति के लिए जानलेवा हुई संपत्ति, बेटी दामाद ही बने जान के दुश्मन

संपत्ति के लालच में वृद्ध दंपत्ति को बेटी दामाद ने पीटा, मुकदमा दर्ज

R News Manch

संपत्ति के लालच में वृद्ध दंपत्ति को बेटी दामाद ने पीटा, मुकदमा दर्ज
वृद्ध दंपत्ति के लिए जानलेवा हुई संपत्ति, बेटी दामाद ही बने जान के दुश्मन
बलियाः जनपद बलिया के भीमपुरा थाना के फरदहा उर्फ पुरा गांव निवासी वृद्ध दंपत्ति को संपत्ति के लिए बेटी और दामाद ने ही पिटाई कर दी और संपत्ति को अपने नाम रजिस्ट्री कराने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी। मामले को लेकर पीड़ित इंद्रावती देवी ने अपनी विवाहिता पुत्री कुसुम देवी ओर दामाद जयशंकर सिंह ग्राम बुढ़ऊ थाना गड़वार निवासी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि वह और उनके पति ब्रह्मनंद सिंह बीमार है। जो अपने गांव पर रहते है लेकिन उनकी विवाहिता पुत्री और दामाद उनकी पूरी चल अचल संपत्ति अपने नाम करने के लिए दबाव देते है। इसके लिए वे अक्सर जान से मारने की धमकी भी देते है। 13 अक्टूबर को दोनों घर पहुंचे और पूरी संपत्ति जबरन रजिस्ट्री करवाने के लिए उनके पति को जबरन ले जाने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उनकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। जिसके कारण वे काफी भयभीत है।


R News Manch

Related Articles