बलिया

ट्रेन से कटकर रिटायर्ड एसडीओ की मौत

किड़िहरापुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के भीमपुरा थाना के किड़िहरापुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार ट्रेन से कटकर रिटायर्ड एसडीओ अंजनी सिंह की मौत हो गई। मृतक नगरा थाना के ताड़ीबड़ागांव के मूल निवासी है। जो करीब दो वर्ष पूर्व ही दूरसंचार विभाग से एसडीओ पद से रिटायर्ड हुए थे। घटना से पूर्व शाम छ बजे तक उन्हें उनके गांव ताड़ीबड़ागांव में ही देखा गया था। रात में अचानक वे किड़िहरापुर क्यों और कैसे पहुंचे यह रहस्य बना हुआ है। रेलवे ट्रैक पर उनका शरीर कमर से दो भागों में बंटा हुआ था। जिसकी सूचना मिलने पर भीमपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की तैयारी तेज कर दी।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *