big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की जीत तय मान भाजपाईयों ने फोड़े पटाखे

बेल्थरारोड रेलवे चैराहा पर बंटी मिठाईयां

R News Manch

बलियाः देश के 15वें राष्ट्रपति पद के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की जीत पक्का मानकर गुरुवार की शाम भाजपाईयों ने जमकर जश्न मनाया। बेल्थरारोड रेलवे चैराहा पर मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा और राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार की जीत पक्का होता देख सभी ने एकदूसरे को बधाई दी। इस दौरान भाजपा नेताओं ने रेलवे चैराहा पर मिठाईयां भी बांटा और एकदूसरे को खिलाकर इस जीत को ऐतिहासिक बताया।


भाजपा नेताओं में दिखा जबरदस्त खुशी
इस दौरान रेलवे चैराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे भी फोड़े। इस मौके पर बीजेपी एससीएसटी आयोग सदस्य शेषनाथ आचार्य, भाजपा नेता सतीश राव अंजय, रणजीत कुशवाहा, विश्राम सिंह, विनय सिंह, सज्जन आर्य, सुनील साहनी, आदित्य सिंह, देवेंद्र गुप्ता, राजकुमार चैधरी, जितेंद्र गुड्डू, धनंजय सिंह, अरुणकांत तिवारी लुड्डू, राजेंद्र सिंह मिट्ठू, परमेश्वर सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *