पुलिस पर लुटेरों ने की फायरिंग, तीन अंतर्जनपदीय लुटेरा गिरफ्तार
तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद, सराफा कारोबारी से लूट और हत्या की थी साजिश









बलिया में पुलिस पर लुटेरों ने की फायरिंग, तीन अंतर्जनपदीय लुटेरा गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद, सराफा कारोबारी से लूट और हत्या की थी साजिश
बलिया: रसड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार को लूट एवं हत्या की योजना बना रहे अंतर्जनपदीय तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने पुलिस को देख दो फायरिंग भी किया, जिससे पुलिस बाल बाल बच गई। पुलिस ने बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया और मौका देखकर पुलिस ने अगली फायर करने के लिए तमंचा लोड कर रहे तीन बदमाशों को धर दबोचा।
गिरफ्तार बदमाशों में हेमन्त वर्मा ग्राम रेंगा, जनपद गाजीपुर, महावीर यादव ग्राम रन्धपा, गाजीपुर और रोहित बिन्द ग्राम रन्धापा, गाजीपुर निवासी शामिल हैं। इनके कब्जे से दो तमंचे, दो खाली कारतूस, दो बाइक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है।
पूछताछ में बड़ा खुलासा करते हुआ कि बदमाशों ने बताया वे रसड़ा के एक सोना-चांदी के व्यापारी की रेकी कर उसकी लूट और हत्या की योजना बना रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें घेर लिया । एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश पर एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल और सीओ रसड़ा आलोक गुप्ता की देखरेख में हुए इस कार्रवाई को बलिया पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पकड़े गए हेमन्त वर्मा और महावीर यादव पर पहले से भी कई गंभीर धाराओं में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं महावीर यादव का आपराधिक इतिहास दर्जनों मामलों से भरा पड़ा है। पुलिस ने तीनों को संबंधित धाराओं के तहत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई राजकेशर सिंह, एसआई शिवम कुमार, हेड कांस्टेबल आलोक कुमार सिंह, सिपाही अंकुर वर्मा और सिपाही पंकज कुमार शामिल रहें।


