big breakingक्राइमबलिया

बलिया में झोला छाप डॉक्टर की निर्मम हत्या

गले और किडनी पर धारदार हथियार से किया गया हमला 

R News Manch

बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना अंतर्गत फरसाटार गांव में शुक्रवार की रात बदमाशों ने भागीरथी राम (55) की निर्मम हत्या कर दी। मृतक गांव का झोला छाप डॉक्टर था, जो अपने घर और करनी चट्टी पर प्रैक्टिस करता था। बदमाशो ने उसके गले और किडनी के पास बरछा या गुप्ती जैसे धारदार हथियार से हमला कर मार दिया। सुबह भागीरथ को खून से लथपथ देख गांव में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची उभांव पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उभांव थाना पहुंची। उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज मदनलाल समेत बड़ी संख्या में गांव में पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है और घटनास्थल के आसपास सघन जांच किया। पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है।

पति को जगाने आई पत्नी की निकली चीख से मचा कोहराम

घटना के समय मृतक रात 10 बजे के आसपास खाना खाकर गर्मी के कारण घर से थोड़ी दूरी पर नगरा मार्ग के सड़क किनारे खाट लगाकर सो गया था। रात में बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। सुबह चार बजे के आसपास जब उसकी पत्नी उसे जगाने आई तो खून से लथपथ पति को देख दहाड़े मारकर रोने लगी। जिसके बाद घटना की खबर आग की तरह फैल गई और लोगो की भीड़ जुट गई। मृतक के पास ही उसका भाई नगीना भी दूसरी खाट पर सोया था लेकिन रात में हुई घटना की उसे भनक तक नहीं लग सकी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक की पत्नी धनौती देवी, दो पुत्र और तीन पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है।

 


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *