big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

एसडीएम ने ताजियादारों संग की शांति समिति की बैठक

मुहर्रम को लेकर सीयर पुलिस चौकी पर जुटे ताजियादार

R News Manch

एसडीएम ने ताजियादारों संग की शांति समिति की बैठक

मुहर्रम को लेकर सीयर पुलिस चौकी पर जुटे ताजियादार

बलिया: जनपद बलिया के सीयर पुलिस चौकी पर गुरुवार की शाम मुहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने शांति समिति की बैठक की। एसडीएम अखिलेश कुमार यादव ने ताजियादारों को पारंपरिक तरीके से मुहर्रम मनाने एवं शांतिपूर्वक जुलूस निकालने पर विस्तार से चर्चा किया। साथ ही कहा कि जुलूस में किसी भी तरह के बवालियों से सख्ती से निपटा जाएगा। उभांव प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मुहर्रम जुलूस के दौरान सक्रिय रहने वाले सभी वालेंटियर का नाम हर हाल में दे दिया जाए ताकि विपरीत परिस्थित में स्थिति नियंत्रण के दौरान उनका सहयोग लिया जा सके। कहा कि बवालियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीयर चौकी इंचार्ज चन्द्रशेखर यादव ने नगर में निकलने वाले मुहर्रम जुलूस के रूट की चर्चा की और उसमें किसी तरह के बदलाव न करने की हिदायत दी।

शांति समिति की बैठक में एसडीएम एवं उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक के साथ सीयर चौकी इंचार्ज चन्द्रशेखर यादव, सभासद मो. सद्दाम, सभासद दानिश आफताब, आतिफ जमाल, राम मनोहर गांधी, परवेज हमजा गुड्डू, सिपाही अजीत गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles