अन्यबलियाराजनीति

बांसडीह पहुंचे सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह

भाजपा समर्थित निषाद पार्टी प्रत्याशी केतकी सिंह से की मुलाकात

R News Manch

बलियाः जनपद के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनीतिक ताकत साबित करने में सफल रही भाजपा समर्थित निषाद पार्टी प्रत्याशी केतकी सिंह के हौसले बुलंद है। 2022 के विधानसभा चुनाव में उनके समर्थकों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। मंगलवार को सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने भी केतकी सिंह से मुलाकात की। भाजपा नेता विनय सिंह, लोहा सिंह समेत अनेक भाजपा और आरएसएस नेताओं के साथ केतकी सिंह से मुलाकात के दौरान सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने केतकी सिंह की जीत पक्की बताया और उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी। इस दौरान चुनावी रणनीति को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। आपको बता दें कि भाजपा की फायरब्रांड नेत्री केतकी सिंह ने 2017 में पार्टी से टिकट न मिलने पर निर्दल ही ताल ठोंक दिया था। उस दौरान भाजपा ने उनकी जमकर फजीहत की। बावजूद वे चुनाव मैदान में टिकी रही और निर्दल प्रत्याशी के कारण भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। वोटों के बंटवारे में काफी कम अंतर से सपा के रामगोविंद चैधरी ने जीत दर्ज किया किंतु इस बार बांसडीह क्षेत्र में केतकी सिंह के बगावती तेवर के समक्ष भाजपा नरम पड़ गई और उन्हें अपने गठबंधन दल निषाद पार्टी से चुनाव मैदान में जाने का रास्ता साफ कर दिया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *