अन्यबलियाराजनीति

सुभासपा से सपा समर्थित प्रत्याशी हंसू राम सिंबल लेकर पहुंचे बिल्थरारोड, सपा नेताओं से की सहयोग की अपील

बिल्थरारोड विधानसभा को अपनी कर्मभूमि बनाने की चाहत, अंचल-घूरा के सपनो को करेंगे पूरा

R News Manch

बलियाः बिल्थरारोड सुरक्षित विधानसभा सीट से सपा समर्थित सुभासपा प्रत्याशी हंसू राम बुधवार को सिंबल लेकर ट्रेन से बिल्थरारोड पहुंचे और सपा नेताओं से की सहयोग की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा और सुभासपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सुभासपा प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़ने पहुंचे रिटायर्ड अधिकारी हंसू राम ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और मानस मंदिर में विधिवत पूजन कर मत्था टेका। सुभासपा से प्रत्याशी संबंधित अधिकारिक घोषणा को लेकर चल रहे अटकलों को हंसू राम ने स्वभाविक बताते हुए सपा नेताओं से सहयोग की अपील की।बल्थरारोड रेलवे स्टेशन से ओपन जीप में नगर के मुख्य मार्ग होते हुए तीनमुहानी पर पहुंचे और पूर्व पीएम एवं समाजवादी नेता चैधरी चरण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सपा अध्यक्ष इरफान अहमद, वरिष्ठ सपा नेता मतलूब अख्तर, आनंद यादव, गीता देवी, शाहीद समाजवाद, अभिमन्यू राजभर, कृष्णकांत राव, अमरजीत चैधरी, शशिकांत यादव, कलीम फरसाटारी समेत अनेक सपा और सुभासपा नेता मौजूद रहे।


शारदानंद अंचल और घूरा राम के सपनों को हंसू राम ने पूरा करने का लिया संकल्प
सुभासपा प्रत्याशी हंसू राम ने प्रखर समाजवादी नेता शारदानंद अंचल और पूर्व मंत्री घूरा राम के अधूरे कार्य को पूरा करने का संकल्प दोहराया। खुद को मान्यवर कांशीराम जी का भक्त बताते हुए बिल्थरारोड को राजनीतिक कर्मभूमि बनाने को अपनी चाहत बताई। कहा कि वे नौकरीकाल में अक्सर शारदानंद अंचल जी के साथ बिल्थरारोड आता रहता था और पूर्व मंत्री घूरा राम जी से भी उनकी नजीकियां थी। वे बिल्थरारोड के विकास को समाजवादी धार देना चाहते है। इसके लिए जनता और सपा नेताओं से सहयोग और प्यार मिलने का भरोसा भी जताया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *