धार्मिकबलिया

बरौली की रामलीला में टूटा शिव धनुष

भगवान राम विवाह का हुआ मनोहारी मंचन

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील के बरौली की चर्चित रामलीला में शुक्रवार को धनुष यज्ञ और राम विवाह का सजीव मंचन किया गया। मिथिला नरेश के दरबार में शिव धनुष टूटा तो उसके टंकार से पूरा क्षेत्र हिल गया। हजारों लोगों की भीड़ के बीच भगवान राम द्वारा शिव धनुष तोड़ते ही मौजूद अन्य राजाओं के चेहरे उतर गए। राजा जनक खुशी से झूम उठे। माता सीता ने भगवान राम को वरमाला पहनाया। इसी के साथ भगवान राम विवाह का मनोहारी मंचन हुआ और पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। जमकर पटाखे छूटे और पूरा क्षेत्र सीता राम विवाह का साक्षी बना। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में रामभक्त और महिलाएं जुटी रही। जहां पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *