big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

बलिया में रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर संपत्ति के लिए सौतेली बहन ने मचाया तांडव

जानिए पूरा मामलाः पूर्व प्रधान के पिता के नाम है करोड़ों की संपत्ति

R News Manch

बलिया में रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर संपत्ति के लिए सौतेली बहन ने मचाया तांडव

संपत्ति रजिस्ट्री कराने के लिए वृद्ध पिता के सामने सौतेले भाई-बहन के बीच तहसील में हुई धक्का मुक्की
खींचतान से रजिस्ट्री कार्यालय के सामने अचेत हुए पिता, पहुंची पुलिस
अधिवक्ताओं से भी भिड़ी महिला, दी तहरीर
बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरोड के तहसील परिसर में रजिस्ट्री कार्यालय के सामने शुक्रवार को पिता से भू संपत्ति रजिस्ट्री कराने के लिए सौतेले भाई बहन में जमकर धक्कामुक्की हुआ। वृद्ध पिता का हाथ पकड़कर भाई बहन के बीच करीब 20 मिनट तक हुए खींचतान से अचानक पिता अचेत होकर गिर पड़े, बावजूद भाई बहन में जमकर गाली गलौज हुआ। सौतेली बहन ने तहसील में जमकर तांडव मचाया। सौतेली बहन के साथ रसड़ा से पहुंचे कुछ संदिग्ध भू कारोबारियों ने भी खुब दबंगई दिखाई। इस दौरान बीच बचाव कर रहे अधिवक्ताओं से भी गाली गलौज हुआ। महिला के साथ रसड़ा से पहुंचे संदिग्ध भू कारोबारियों ने अधिवक्ताओं से भी धक्का मुक्की किया। जिससे अधिवक्ताओं में भी रोष व्याप्त हो गया। हालांकि विवाद के कारण रजिस्ट्री नहीं हो सका। लेकिन संपत्ति के लिए रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर करीब आधे घंटे तक दंगल का माहौल रहा और पूरे तहसील में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही उभांव थाना से पुलिस भी पहुंच गई लेकिन तब तक बावली भाग निकले। बताया जा रहा है कि बहोरवां गांव के पूर्व प्रधान शेख ग्यास अहमद के पिता निसार सेठ ने दो शादी किया था। पहली पत्नी से पूर्व प्रधान शेख ग्यास अहमद अकेले संतान है। जबकि दूसरी पत्नी से दो पुत्री और एक पुत्र है। वृद्ध पिता के स्थिति का फायदा उठाते हुए छोटी पुत्री रफत गांव की पूरी संपत्ति अपने नाम रजिस्ट्री कराने के लिए शुक्रवार को रसड़ा के कुछ भू कारोबारी के साथ तहसील पहुंची। जिसका अंदेशा पहले से होने के कारण पूर्व प्रधान पहले से ही तहसील में मौजूद थे। जिसने पिता को देखते ही एक संतान के नाम पूरी संपत्ति लिखने का विरोध किया। इस बीच साथ में आएं दबंग भू कारोबारी उनसे उलझ गए। देखते ही देखते संपति को लेकर पिता के सामने ही भाई बहन में जमकर बवाल हुआ। गाली गलौज, धक्का मुक्की, धमकी के कारण मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा व्याप्त हैं। पीड़ित पूर्व प्रधान शेख ग्यास ने उभांव थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर तहसील में भू कारोबारियों द्वारा किए गए दबंगई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूर्व प्रधान ने दबंगों द्वारा भू संपत्ति के लिए स्वयं और अपने अधिवक्ता के हत्या की भी आशंका जताई है।
एसडीएम न्यायालय में चल रहा बंटवारा का मुकदमा, विक्रय पर रोक के है आदेश
– उभांव थाना के बहोरवां खुर्द गांव के पूर्व प्रधान शेख ग्यास अहमद के पिता नेसार अहमद तीन भाई है। जिसमें एहसान अहमद का निधन हो चुका है। जबकि गुफरान अहमद और उनके पिता जीवित है लेकिन अभी पिता के संपत्ति का ही बंटवारा नहीं हुआ है। जिसके कारण इनके चाचा गुफरान ने एसडीएम न्यायालय में बंटवारा के लिए यूपीआरसी 116 के तहत वाद दाखिल कर रखा है। मामले में एसडीएम ने बंटवारा होने तक फिलहाल 16 अक्टूबर तक संपत्ति के क्रय विक्रय पर रोक लगा रखा है। साथ ही यथास्थिति बनाएं रखने के निर्देश दिए है।
जानिए पूरा मामलाः पूर्व प्रधान के पिता के नाम है करोड़ों की संपत्ति
– पूर्व प्रधान शेख ग्यास अहमद के करीब 85 वर्षीय पिता नेसार अहमद के नाम बहोरवा खुर्द गांव में मुख्य सड़क किनारे करोड़ों की भू संपत्ति है। इसमें करीब 20 बिगहा की भूमि और बगीचा भी शामिल है। नेसार अहमद की दो शादियां थी। पहली पत्नी स्व. माजता खातून से एकलौते पुत्र पूर्व प्रधान शेख ग्यास अहमद है। शेख ग्यास पिछले करीब एक दशक पूर्व ही मुंबई से अपने गांव बहोरवा खुर्द आ गए और यहां के प्रधान भी रहें। जबकि उनके पिता नेसार अहमद की दूसरी जीवित पत्नी हफीजा बीबी से एक पुत्र आसिफ और दो पुत्री रफत और आसिफ है। पूर्व प्रधान की सौतेली बड़ी बहन जीनत भी वृद्ध पिता द्वारा पूरी संपत्ति एक पुत्री के नाम लिखने का विरोध कर रही है। जबकि छोटी सौतेली बहन रफत पूरी भू संपत्ति अपने नाम करवाने और उसे भू कारोबारियों के हाथों बेचने की जिद पर अड़ी है। यही कारण है कि रसड़ा के कुछ भू कारोबारियों ने सौतेले भाई बहन के विवाद का फायदा उठाकर करोड़ों की संपत्ति को समेटने के लिए दबंगई पर उतर गए।


R News Manch

Related Articles