बलियाशिक्षा

डीएवी इंटर कालेज के छात्रों ने निकाला तिरंगा जागरुकता यात्रा

छात्रों ने लहराया तिरंगा, वंदे मातरम और भारत माता की जय के लगे नारे

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड डीएवी इंटर कालेज के छात्रों ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गुरुवार की सुबह तिरंगा जागरुकता यात्रा निकाला। प्रबंधक रितेश कुमार के देखरेख में प्रिंसिपल बनारसी प्रसाद ने दो दिवसीय तिरंगा जागरुकता यात्रा को हरी झंडी दिखाई। जिसके बाद एनसीसी और स्काउट गाइड के अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने पूरे क्षेत्र में तिरंगा लेकर वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाएं। छात्रों के हाथों में राष्ट्रभक्ति संदेश संबंधित अनेक तख्तियां भी थी।


आधा किलोमीटर निकली लंबी लाइन
तिरंगा के साथ दो समानांतर लाइन में कदमताल के साथ निकले छात्रों के करीब आधा किलोमीटर लंबी लाइन की एनसीसी सहायक लेफ्टीनेंट शिवशंकर प्रसाद कुसमाकर और स्काउट गाइड प्रभारी विनय कुमार ने निगरानी की। तिरंगा जागरुकता यात्रा कालेज से बीबीपुर, तरछापार नहर मार्ग से कुण्डैल, नवकापुरा, रेलवे चैराहा, डाकबंगला होते हुए कालेज परिसर में पहुंचकर समाप्त हुआ। प्रधानाचार्य बनारसी प्रसाद ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दो दिवसीय तिरंगा यात्रा का आज पहला कार्यक्रम संपन्न हुआ है। तिरंगा यात्रा में कालेज के 32 सौ छात्र शामिल हुए है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *