big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

बलिया में शिक्षक ने चचेरे ससुर को मारी गोली, हुई मौत

पिस्टल के छीनाझपटी में खुद भी हुआ घायल, मौके से कारतूस का तीन खोखा बरामद

R News Manch

पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल किया जब्त, पुलिस अभिरक्षा में घायल का चल रहा इलाज
बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर के वार्ड नं. 10 स्थित पन्नालाल कटरा में सोमवार को आधी रात के बाद एक शिक्षक ने गोली मारकर अपने ही चचेरे ससुर शत्रुधन सिंह (50) की हत्या कर दी। इस दौरान पिस्टल की छीनाझपटी में चली गोली से शिक्षक मनीष सिंह को भी पैर में गोली लगी है। जो अनुकंपा पर इंटर कालेज वंशीबाजार में शिक्षक बताया जा रहा है। घटना का कारण पारिवारिक विवाद होने की चर्चा है। हत्या लाइसेंसी रिवाल्वर से हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जिसका पुलिस अभिरक्षा में बलिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। मृतक की पुत्री सोनम कुमारी के लिखित तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को जब्त कर लिया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने कारतूस का तीन खोखा बरामद किया है। शिक्षक के नाम पिस्टल का करीब पांच वर्ष पूर्व लाइसेंस जारी किया गया था। घटना के समय मृतक और मृतक की पुत्री सोनम, शिक्षक मनीष सिंह, उनकी पत्नी और दो अन्य बच्चे एक ही मकान के कमरे में थे। अन्य सभी सुरक्षित है। घटनास्थल पर फिलहाल सन्नाटा है। घर में ताला लगा है और घटना को लेकर मुहल्ले में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद बताया जा रहा है। चार दिन पूर्व भी पति पत्नी के बीच मारपीट हुई थी। जिसके कारण मनीष सिंह काफी तनाव में रहता था। जिसके कारण परिजन अब मनीष सिंह को मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है, जिसका इलाज भी चल रहा था। मनीष सिंह के ससुर नहीं है। जिसके कारण घटना के एक दिन पूर्व ही बांसडीह निवासी उसके चचेरे ससुर शत्रुधन सिंह पारिवारिक वार्ता करने यहां आएं थे। घटना के समय शत्रुधन सिंह की पुत्री सोनम कुमार और मनीष सिंह की पत्नी मौजूद थे। आधी रात के आसपास मनीष सिंह अचानक अपना पिस्टल निकाल लिया। जिसका उनकी पत्नी ने विरोध किया। बावजूद उसने चचेरे ससुर शत्रुधन सिंह को दो गोली मार दी। जो उनके सीने और पेट के पास लगा। जबकि पिस्टल की छीनाझपटी में मनीष सिंह के दाएं पैर में गोली लगी। जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गया। घटना की सूचना मिलते ही उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र, चैकी इंचार्ज देवेंद्र मौके पर पहुंचे और सीयर सीएचसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां से शत्रुधन सिंह को इलाज के लिए मऊ ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। वहीं आधी रात को सीओ फहीम कुरैशी भी पहुंच गए। घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने मृतक की पुत्री सोनम कुमारी की तहरीर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में सोनम कुमारी ने अपने जीजा मनीष सिंह के मानसिक इलाज चलने का भी जिक्र किया है।

आधी रात को पत्नी से मांगा पिस्टल, छीनाझपटी में हुआ तीन फायर
– पारिवारिक विवाद के बीच मनीष सिंह आधी रात को अचानक अपना पिस्टल ढूंढने लगे। जिसे पत्नी ने पहले ही दूसरे कमरे में रख दिया था। काफी हल्ला करने पर पत्नी ने पिस्टल दे दिया। जिसके बाद मनीष सिंह ने गुस्से में तुरंत पिस्टल को लोड कर दिया। जिससे घबराई पत्नी तुरंत पिस्टल छिनने लगी और घर में मौजूद अपने चचेरे ससुर और अन्य लोगों को बुलाया। चचेरे ससुर शत्रुधन सिंह के सामने आते ही मनीष सिंह ने फायर झोंक दिया। जो उनके सीने और पेट में लगा। पिस्टल के छीनाझपटी में मनीष सिंह को भी दाएं पैर के तलवा में गोली लग गया। जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए सीयर सीएचसी लाया गया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *