big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया
कांवड़ियों को कार सवार ने दौड़ दौड़ा कर पीटा
टक्कर के बाद खींचकर की पिटाई, तीन घायल



कांवड़ियों पर कार सवारों का कहर, टक्कर के बाद खींचकर की पिटाई, तीन घायल
बलिया: सावन की भक्ति में डूबे कांवड़ियों पर उस वक्त आफत टूट पड़ी जब रसड़ा के चंद्रशेखर आजाद चौराहे पर एक कार ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मामला इतना गरमाया कि कार सवारों ने कांवड़ियों को पिकअप से खींचकर जमकर पीटा। मारपीट में मऊ के मखना हलधरपुर निवासी सत्यम विश्वकर्मा (27), संतोष कुमार (28), और नसीराबाद खुर्द निवासी मुकेश राजभर (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन हमलावरों को धर दबोचा और शाम होते-होते कोर्ट में पेश कर दिया। कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि बाबा धाम से लौट रहे भक्तों पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। श्रद्धा की राह पर हिंसा का यह तांडव देख लोग हैरान रह गए।


