big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

अंचल के चारपाई आंदोलन से मिला था पीडीए को सम्मान, समाजवादी सरकार बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल को सपाइयों ने किया नमन, 15 वीं पुण्यतिथि पर पशुहारी में जुटे दिग्गज समाजवादी नेता

R News Manch

अंचल के चारपाई आंदोलन से मिला था पीडीए को सम्मान, समाजवादी सरकार बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल को सपाइयों ने किया नमन, 15 वीं पुण्यतिथि पर पशुहारी में जुटे दिग्गज समाजवादी नेता

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के पशुहारी गांव में पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल के 15 वें पुण्यतिथि समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जहां अतिथियों का स्वागत बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल ने किया। बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने अपने पिता और पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल को नमन करते हुए कहा कि उनके सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा किया। पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि आज देश की हालत ठीक नहीं है लोग डरे हुए है। अभिव्यक्ति की आजादी भी खतरे में है। पूरा देश आज केंद्र और प्रदेश सरकार को हटाने के लिए तैयार है। उन्होंने अंचल के सपनों के समाज के निर्माण के लिए सपा की सरकार बनाने तक एकजुटते के साथ जनता के बीच काम करने की अपील किया। बलिया सांसद सनातन पांडे ने कहा कि पूर्व मंत्री अंचल ने पूर्वांचल समेत पूरे प्रदेश में समाजवादी कार्यकर्ताओं की फौज बनाई है। जो समाजवादी की सबसे बड़ी नींव है।
पूर्व मंत्री और सिकंदरपुर विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने अपने समाजवादी साथी पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पिछड़ों के सम्मान के लिए ही चारपाई आंदोलन किया था। जिसके बाद समाज में पीडीए को सम्मान मिला था और आज पीडीए के भरोसे समाजवादी सरकार बनाना ही स्व. अंचल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने भी अंचल के राजनीतिक सफर की विस्तार से चर्चा किया। फेफना विधायक एवं बलिया सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि देश में जातीय जनगणना की मांग पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी करते रहे है और आज पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए अभियान से घबराकर ही भाजपा वाले जातीय जनगणना के लिए राजी हो गए। लेकिन उन्होंने दावा किया कि जातीय जनगणना भले ही भाजपा वाले कराए लेकिन इसे लागू सपा सरकार ही करेगी क्योंकि अब भाजपा का जाना तय है। प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव ने कहा कि स्व अंचल क्षेत्र के गरीबों और मजलूमों की सशक्त आवाज थे। प्रदेश सचिव राजन कन्नौजिया ने कहा कि पूर्व मंत्री अंचल एक जीवट वाले नेता थे और गरीबों के न्याय के लिए संघर्ष से कभी पीछे नहीं हटते थे। इसके पूर्व उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामगोविन्द चौधरी, पूर्व मंत्री एवं सिकंदरपुर विधायक जियाउद्दीन रिजवी, बलिया सांसद सनातन पांडे, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, बलिया जिलाध्यक्ष एवं फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव, मऊ जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, सपा के प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव, प्रदेश सचिव राजन कन्नौजिया, सपा नेता चंद्रशेखर सिंह, उमाशंकर राम, बीरबल राम, रामजी गुप्ता ने बारी बारी से स्व अंचल को श्रद्धासुमन अर्पित किया और उन्हें नमन किया। पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल के आदमकद प्रतिमा पर दिग्गज सपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान की। इस मौके पर सपा नेता रामजी गुप्ता, बसंत राज,राजेंद्र चौधरी, संजय यादव, बब्बन यादव, अमरजीत यादव, राजनाथ यादव, रुद्र प्रताप यादव, अंगद यादव, शमशाद बासपारी, इरफान अहमद, वीरेंद्र रामपुरी समेत अनेक लोग मौजूद रहें। संचालन ओमप्रकाश यादव ने किया।


R News Manch

Related Articles