big breakingअन्यउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

बलिया में थाना से किशोरी के अपहरण का आरोपी फरार

पिता ने जताई खतरे की आशंका, पुलिस की भूमिका पर भी उठाया सवाल

R News Manch

बलिया में थाना से किशोरी के अपहरण का आरोपी फरार

पिता ने जताई खतरे की आशंका, पुलिस की भूमिका पर भी उठाया सवाल

बलिया: जनपद बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अपहरण करने के मामले में पॉक्सो एक्ट का गैर संप्रदाय का आरोपी शुक्रवार को थाना परिसर से फरार हो गया। जिसके बाद से ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। अपहरणकर्ता को पकड़ने के लिए अपहृत किशोरी के पिता के साथ भीमपुरा पुलिस का एसआई राजकिशोर फ्लाइट से बैंगलोर गया था और किशोरी को अपहरणकर्ता के साथ पकड़कर ट्रेन से वापस थाना लाया था लेकिन शम होते ही अपहरणकर्ता थाने से फरार हो गया। पीड़ित पिता ने पूरी जानकारी पत्रकारों को दी तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अपहरणकर्ता ने रास्ते में ही भगाने का प्रयास भी किया था और पकड़े जाने पर फिर भागने के साथ ही बदला लेने की धमकी भी दे चुका था। पुलिस मामले से कुछ भी कहने से बच रही है। किशोरी के पिता ने खतरे की आशंका जताते हुए भीमपुरा पुलिस के भूमिका पर भी सवाल उठाया है। पीड़ित ने शनिवार को पत्रकारों के सामने मामले की खुलासा किया ओर पुलिस की भूमिका पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए कहा कि भविष्य में गर अनहोनी हुई तो बलिया पुलिस ही जिम्मेदार होगी।


R News Manch

Related Articles