big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

तनावपूर्ण वार्ता के बाद आजाद अधिकार सेना का अनशन समाप्त, नायब तहसीलदार ने कहा चकबंदी प्रक्रिया में गांव की नहीं होगी नापी

अब कोर्ट जायेंगे आंदोलनकारी

R News Manch

तनावपूर्ण वार्ता के बाद आजाद अधिकार सेना का अनशन समाप्त, नायब तहसीलदार ने कहा चकबंदी प्रक्रिया में गांव की नहीं होगी नापी

अब कोर्ट जायेंगे आंदोलनकारी

 

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील में भीमपुरा थाना अंतर्गत शाहपुर टिटिहा गांव में जारी आजाद अधिकार सेना का आमरण अनशन शुक्रवार को समाप्त हो गया। नायब तहसीलदार दुर्गेश कुमार से तनावपूर्ण वार्ता के बाद आजाद अधिकार सेना के जिला उपाध्यक्ष सिंहासन चौहान ने इसकी घोषणा की। नायब तहसीलदार दुर्गेश कुमार ने आंदोलनकारियों से वार्ता के दौरान स्पष्ट बताया कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान न्यायालय के निर्देश के बगैर गांव में कोई नापी नहीं की जा सकती। जिसके बाद सिंहासन चौहान ने अब एसडीएम से वार्ता के बाद न्यायालय जाने का फैसला किया। कहा कि पिछले करीब आठ वर्ष से गांव के आराजी नं 107 की नापी के लिए आवेदन दे रहे है और इसकी नापी होने तक पीछे नहीं हटने वाले। इस मौके पर रामकेवल, दुर्योधन, लालबचन, शिवसागर चौहान, उमाशंकर चौहान, भानु प्रताप समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles