big breakingउत्तरप्रदेशबलिया
बदमाशों ने की दरवाजे पर फायरिंग, मचा हड़कंप
सुलह के लिए धमकाने का मामला

बदमाशों ने की दरवाजे पर फायरिंग, मचा हड़कंप
सुलह के लिए धमकाने का मामला






बलिया: जनपद बलिया के भीमपुरा थाना अंतर्गत टिकुलिया गांव में बदमाशों ने आधी रात को जमकर तांडव किया। हाथ में तमंचा लहराते हुए बाइक पर जमकर प्रदर्शन किया और एक परिवार को धमकाने के लिए फायरिंग भी की। मामला टिकुलिया गांव निवासी संजय यादव के दरवाजे का है। जहां आधी रात को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा लहराया और दीवार पर फायरिंग कर भाग निकले। जिससे पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित संजय यादव ने घटना का कारण पुराने मामले में सुलह के लिए धमकाने और डराने के लिए फायरिंग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने भीमपुरा थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग भी किया है।




