बलिया

पेट्रोल पंप से निकल रहे जीप को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, जीप के उड़े परखच्चे

दो महिला समेत तीन जख्मी, बस चालक की पिटाई

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के चैकिया मोड़ के पास शनिवार की रात पेट्रोल पंप से निकल रहे जीप को तेज रफ्तार रोडवेज की अनुबंधित बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे जीप सवार दो महिलाएं मामूली रूप से जख्मी हो गई। जो हादसे के बाद दूसरी गाड़ी से घर चली गई। बस के धक्के से जीप सड़क किनारे फिसलती चली गई। जिससे सड़क किनारे बैठे बबलू प्रसाद 38 वर्ष को जीप के धक्के से गंभीर चोटें आई है। जिसे उपचार के लिए सीयर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में जीप के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। जबकि बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की सड़क पर बस और जीप के शीशे फैल गए। हादसे के बाद भीड़ लग गई और नाराज लोगों ने बस चालक को घेर लिया। कुछ उग्र लोगों ने बस चालक अमरजीत यादव की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची बस को चालक समेत सुरक्षित थाना ले गई।


अनुबंधित बस चालक की हुई पिटाई
बताया जा रहा है कि बस नंबर यूपी 52 टी 0717 बलिया डिपो की अनुबंधित बस है। जो शनिवार की रात साढ़े नौ बजे के आसपास बेल्थरारोड रोडवेज से बिना सवारी ही मालदह जा रहा था कि चैरसिया पेट्रोल पंप के पास अचानक तेल लेकर निकल रही जीप नं यूपी 60 बी 5438 से टकरा गई। टक्कर में जीप के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और जीप में सवार दो महिला बाल बाल बच गई। मौके पर नाराज लोगों ने बस चालक की गलती बताकर उसकी धुनाई कर दी। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *