बलिया

नपं चेयरमैन और ईओ ने घर-घर बांटा तिरंगा

निकाला तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा का दिया संदेश

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा बांटा गया। ईओ ब्रजेश गुप्ता के साथ नपं चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने नगर के लगभग सभी दुकानों और घरों तक पहुंचकर तिरंगा वितरित किया। इसके साथ ही नगर में नगरपंचायत प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया और लोगों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की गई। ईओ ब्रजेश गुप्ता ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। कहा कि तिरंगा फहराने से देश प्रेम की भावना और मजबूत होगा।


हुआ वंदे मातरम और भारत माता की जय का उद्घोष
नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता के साथ ईओ ब्रजेश गुप्ता और नगर युवाओं संग नगरवासियों ने भी तिरंगा यात्रा में वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोष किए। नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता तिरंगा यात्रा के साथ नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर देश प्रेम का संदेश दिया। चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा फहराने से गर्व की अनुभूति होती है। साथ ही देश प्रेम की भावना का विकास होता है। उन्होंने 13 से 15 अगस्त तक हर घर झंडा फहराने को प्रेरित किया।


इंस्पेक्टर भी रहे मौजूद
इस दौरान उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह, समाजसेवी आलोक गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, सभासद चंद्रभूषण वर्मा पिक्की, शिवमंगल विक्की, अरुण कांत तिवारी, मिंटू गुप्ता, राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, गुड्डू जायसवाल, पंकज मोदी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *