big breakingबलिया

पैरोल पर गए छ कैदी फरार, जेल प्रशासन परेशान

37 में 29 कैदी लौटे, दो की हो चुकी है मौत

R News Manch

बलियाः जिला जेल से वर्ष 2020 में पैरोल पर छोड़े गए कैदियों में छ फरार हो गए है। जिनकी तलाश जिला जेल प्रशासन को है लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लग पा रहा है। जिला जेल से पैरोल पर भेजे गए 37 कैदियों में से 29 कैदियों की अब तक वापसी हुई है। दो कैदियों की मौत होना बताया जा रहा है, लेकिन अब भी छह कैदी फरार चल रहे हैं। इन कैदियों की तलाश में प्रशासनिक अमला परेशान है।


जेलर ने शासन को भेजी सूचना
जेलर ने हाल ही में शासन एवं उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया है। जेलर राजेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 में पैरोल पर छोड़े गए 37 कैदियों में से छह कैदी अभी भी फरार चल हैं। इनके बारे में पता लगाया जा रहा है। इस बारे में शासन एवं कारागार के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *