big breakingबलियाराजनीति

बलिया में समाजवादी दिग्गज एवं पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने किया क्षतिग्रस्त

समाजवादी नेताओं में जबरदस्त आक्रोश

R News Manch

बलिया में समाजवादी दिग्गज एवं पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने किया क्षतिग्रस्त

समाजवादी नेताओं में जबरदस्त आक्रोश

बलिया: जनपद बलिया में चितबड़ागांव थाना अंतर्गत फेफना रामपुर गांव में स्थापित दिग्गज एवं पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल की आदमकद प्रतिमा को देर रात अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। सूचना मिलते ही जनपद के समाजवादी नेताओं में रोष व्याप्त हो गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और घटना का जायजा लिया। रामपुर फेफना में पूर्व प्रधान कृष्ण द्वारा पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल की प्रतिमा लगवाई गई थी। शारदानंद अंचल पूर्वांचल के प्रखर समाजवादी, पूर्व मंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी थे। वे बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल के पिता और सीयर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख विनय प्रकाश अंचल के दादा है। जिनकी प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे घृणित कार्य बताया और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। जबकि पूर्व प्रमुख विनय प्रकाश अंचल ने तत्काल कार्रवाई न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।


R News Manch

Related Articles