big breakingक्राइमबलिया

सहिया में लाखों की चोरी, मचा हड़कंप

छत के रास्ते घुसे चोर, बक्सा का ताला भी तोड़ा

R News Manch

सहिया में लाखों की चोरी, मचा हड़कंप

छत के रास्ते घुसे चोर, बक्सा का ताला भी तोड़ा

बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना अंतर्गत हल्दीरामपुर सहिया गांव में शनिवार को आधी देर रात के बाद बेखौफ चोरों ने दलित बस्ती निवासी अच्छेलाल के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर करीब 5 लाख के सोने चांदी के आभूषण और 40 हजार नगद समेट कर निकल भाग जाने में सफल हो गए। गर्मी के कारण सभी परिजन अपने घर के छत पर ही सोए थे लेकिन चोरी की उन्हें भनक तक नहीं लगी। सुबह गृहस्वामी को नींद खुली तो कमरे में खुले आलमीरा और बिखरे समान देख उसके होश उड़ गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि चोर छत के रास्ते ही घर में घुस गए और एक कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ दिया। इसी बक्से में कई अलमीरा की चाभी थी। जिसके बाद एक एक कर अलमीरा को चोरों ने खंगाला और लाखों के जेवरात, नगदी पर हाथ साफ कर गए।


R News Manch

Related Articles