क्राइमबलिया

बोलेरो से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

भीमपुरा के रतनपुरा मार्ग पर हुआ हादसा

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के भीमपुरा थाना अंतर्गत भीमपुरा-रतनपुरा मार्ग पर देर रात बोलेरो से कुचलकर बाइक सवार अंशु यादव 22 वर्ष एवं जगतपाल यादव 16 वर्ष नामक दो युवकों की मौत हो गई। मृतक दोनों युवक सिकंदरापुर थाना निवासी बताएं जा रहे है और दोनों गहरे दोस्त थे। जिनके मौत से गुरुवार को सिकंदरापुर गांव और परिजनों में कोहराम मचा रहा। दोनों दोस्त बाइक से बुधवार की रात सिकंदरापुर से रामापट्टी गए थे और देर रात वापस घर जा रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार एक बोलेरों रतनपुरा मार्ग पर बाइक सवार दोनों युवक को रौंदती हुई निकल गई। जिससे जगतपाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अंशु यादव का गुरुवार को आजमगढ़ में इलाज के लिए पहुंचते ही मौत हो गया। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत फरार हो गया। मृतक जगतपाल यादव 11वीं का छात्र था। हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई तेज कर दिया।

 


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *