केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पहुंचे बेल्थरारोड
आरएसएस पदाधिकारियों के साथ मंत्री ने की गोपनीय बैठक

बलियाः विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय गुरुवार को बलिया जनपद के बेल्थरारोड पहुंचे। जिनका तुर्तीपार चैराहे पर भाजपा नेताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता, रितेश कुशवाहा समेत चुनिंदा भाजपा पदाधिकारी ही मौजूद रहे। जिसके बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बेल्थरारोड के सरस्वती शिशु मंदिर पर आरएसएस पदाधिकारियों के साथ गोपनीय बैठक किया और चुनाव में जीत का मंत्र दिया। बैठक में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चैधरी, आरएसएस विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी, प्रवासी ब्रजेश रमण, सहप्रवासी अनील जी, आलोक जी समेत अनेक आरएसएस और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


सिकंदरपुर में भी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने की बैठक
इसके बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने सिकंदरपुर में भी बैठक की और क्षेत्रीय पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। सिकंदरपुर में मंत्री द्वय ने क्षेत्रीय निवर्तमान विधायक संजय यादव, सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा के साथ ही सभी क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारियों से वार्ता की। मंत्री ने गांव-गांव में घर-घर पहुंचकर केंद्र व राज्य सराकार में हुए विकास योजनाओं की जानकारी देने की जिम्मेदारी सौंपी और वर्तमान चुनाव में अब तक के हुए तैयारी की जानकारी ली। नित्यानंद राय ने सपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सपा नेता अखिलेश यादव कुछ विशिष्ट जातियों को अल्पसंख्यक बनाकर छोड़ देना चाहते है। जबकि भाजपा सरकार में हर वर्ग का विकास हुआ है। भाजपा जात-पात की राजनीतिक नहीं करती।




