दुर्व्यवहार करने वाले थानेदार के खिलाफ पुलिस कप्तान से मिले पत्रकार
पत्रकारों ने एसपी से की भवानीगंज थानेदार पर कार्रवाई की मांग

सिद्धार्थनगरः जनपद सिद्धार्थनगर के भवानीगंज क्षेत्र निवासी एवं इलेक्ट्रॉनिक चैनल के पत्रकार और इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के डुमरियागंज तहसील महामंत्री पुरुषोत्तम दुबे द्वारा एक दलित युवक के साथ पुलिसिया उत्पीड़न की खबर प्रकाशित करने से नाराज भवानीगंज थानेदार द्वारा घर चढ़कर पत्रकार के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर इंडियन जनरलिस्ट एसोसिएशन एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने एकजुटता के साथ पूरे घटना की घोर निंदा की और डुमरियागंज स्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर थानेदार के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर धरना दिया गया। बाद में पत्रकारों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस कप्तान के आवास पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा और भवानीगंज थानेदार के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान डॉ. यशवीर सिंह ने चुनाव आयोग से अनुमति लेकर जल्द ही आरोपी थानेदार के विरुद्ध कार्यवाही करने का पत्रकारों को आश्वासन दिया। साथ ही पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस द्वारा ज्यादाती नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान आईजेए जिलाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता पूर्वांचल हाशिम रिजवी, मंडल मीडिया प्रभारी विजय यादव, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष राजेश यादव, मो. इस्माइल, कुलदीप दुबे, अनुराग श्रीवास्तव, देवानंद पाठक, पुरुषोत्तम दुबे आदि मौजूद रहे।



