क्राइमबलिया

कहां गया लाल, पिता है परेशान

मालीपुर में स्कूल बैग सिलवाने गया छात्र अनूप चार दिन बाद भी नहीं लौटा

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के मालीपुर चट्टी पर स्कूल बैग सिलवाने गया साइकिल सवार छात्र अनूप यादव चार दिन बाद भी घर नहीं लौटा है। जिसके कारण परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

परिजनों ने लगाई गुहार, मुकदमा दर्ज

उभांव थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को छात्र की तलाश शुरु कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में लापता छात्र के दोस्तों, परिजनों और स्कूल से भी संपर्क किया है। बेल्थरारोड तहसील के अहिरौली ननौरा गांव निवासी चंद्रमा यादव का पुत्र अनूप यादव क्षेत्र के जमुआंव स्थित संत पुष्पा इंटर कॉलेज में 10वी का छात्र है। जो 24 जुलाई को साइकिल से अपना स्कूल बैग सिलवाने मालीपुर गया था किंतु वह न तो बैग सिलाई वाले के पास पहुंचा और न ही घर लौटा। परिजन उसके सुरक्षा को लेकर चिंतित है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *