अन्यबलियाराजनीति

भाजपा-सपा ने दस वर्ष में जो नहीं किया वह कर के दिखायेंगेः प्रवीण

प्रवीण प्रकाश ने बिल्थरारोड में बसपा के जीत का किया दावा

R News Manch

बलियाः बिल्थरारोड विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश ने कहा कि वे पुराने बसपाई है और पार्टी में उनके लिए कुछ भी असहज नहीं है। उन्होंने अपने जीत का दावा करते हुए कहा कि पिछले एक दशक में बिल्थरारोड में जो भाजपा और सपा के विधायक ने नहीं किया, वह कर के दिखायेंगे। प्रवीण प्रकाश ने बलिया के सभी सात सीटों पर बसपा की जीत पक्की बताते हुए कहा कि बसपा सरकार में कानून व्यवस्था को पूरे प्रदेश की जनता ने देखा है और बिना किसी हो हल्ला के बसपा सरकार में मंत्री से लेकर संत्री तक जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते रहे है।
अपनों के गुस्से की आग में भष्म हो रही भाजपा
बसपा प्रत्याशी होने के बाद प्रवीण प्रकाश अब भाजपा पर सीधे हमलावर है। उन्होंने कहा कि झूठ और जुमलेबाजी के लिए बदनाम भाजपा आमजनता को तो बेवकूफ समझती है और पार्टी कार्यकर्ता को भी धोखा देती है। पार्टी में कार्यकर्ता अपने झूठे सम्मान के लिए पूरी जिंदगी बर्बाद कर देते है और भाजपा अपने घमंड में कार्यकर्ताओं के निष्ठा की हत्या कर देती है। बलिया में बैरिया से लेकर बिल्थरारोड तक यूं ही नहीं उनके अपने ही विरोध कर रहे है। भाजपा अपनों के ही विरोध और गुस्से की आग में जलकर भष्म हो जायेगी।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *