big breakingउत्तरप्रदेशधार्मिकबलियाराजनीतिलाइफस्टाइल

भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प संग नगर में हुआ पथ संचलन, जगह जगह हुई पुष्पवर्षा

अंग्रेजों ने साजिश के तहत भारत का नाम रख दिया इंडिया

R News Manch

बलियाः आरएसएस के गोरक्ष प्रांत प्रचारक सुभाष जी ने कहा कि अंग्रेजो ने भारत के शिक्षा पद्धति को समाप्त करने की साजिश किया था और भारत का नाम साजिश के तहत इंडिया रख दिया। जबकि अमेरिका, फ्रांस, रूस किसी भी देश का नाम अंग्रेजी में दूसरा नहीं होता। वे शुक्रवार को बलिया जनपद के बेल्थरारोड के जीएमएएम इंटर कालेज के खेल मैदान में आयोजित बौद्धिक समारोह के तहत बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत के लोग अपनी धरती को माता मानते है और अपने देश को भारत माता बताते है। जिसके कारण अंग्रेस समझ गए थे कि भारतवासियों में व्याप्त देशप्रेम की भावना से तोड़ा नहीं जा सकता। उन्होंने भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए घर घर जाकर लोगों को हिंदुत्व और राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुंचाने का संकल्प दोहराया। वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ( आरएसएस) द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में रसड़ा जिला अंतर्गत बेल्थरारोड में आयोजित 97वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान बौद्धिक संबोधन में बोल रहे थे।
हम सभी आर्य और आर्यों में पूरी दुनिया आर्य बनाने का है दम
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के बाद प्रांत प्रचारक सुभाष जी ने भारत माता के चित्र का पूजन से किया। जिसके बाद गोरक्ष प्रांत प्रचारक सुभाष जी ने कहा कि हम सभी आर्य है और आर्यों ने ही दुनिया को आर्य बनाने का संकल्प लिया है। क्योंकि हम आर्यों की संतान है और हममें ही दम है। हम शस्त्र पूजन करते है। हमारा इतिहास इतना मजबूत है कि कोई इसे तोड़ नहीं सकता।
मौजूद रहे जिला और नगर संघचालक
इस दौरान मंच पर सह जिला संघचालक डा राम बाबू, नगर संघचालक विनय सिंह, नगरा के अंत मौनी बाबा भी मौजूद रहे। जबकि बौद्धिक कार्यक्रम में जिला कार्यवाह सतीश तिवारी, जिला प्रचारक अनुज जी, प्रचार प्रमुख आलोक गिरी, नगर विस्तार नवीन जी, विभाग प्रचारक तुलसी राम जी, सह जिला कार्यवाह वेद प्रकाश जी, जिला संपर्क प्रमुख डा अमित सिंह के अलावा भाजपा नेता और नप निवर्तमान चेयरमैन दिनेश गुप्ता, आनंद स्वरूप जी महाराज, लालबहादुर भारती, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, डा हरिप्रकश गुप्ता, छट्ठू राम, रामनोहर गांधी, शेषनाथ आचार्य, नीतेश कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
चार किलोमीटर तक हुआ पथ संचलन, नगर में हुई पुष्पवर्षा
बौद्धिक संबोधन के बाद आरएसएस का नगर में भव्य पथ संचलन का कार्यक्रम हुआ। राष्ट्रप्रेम और भारतीय एकता के संदेश के साथ सैकड़ों स्वयंसेवकों ने नगर में दंड और पूरे गणवेश में कदमताल किया। करीब चार किलोमीटर तक निकले पथ संचलन में जगह जगह स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा की गई। गोरक्ष के प्रांत प्रचारक सुभाष जी के अगुवाई में निकले पथ संचलन में सबसे आगे भारत माता की झांकी निकली। जिसके पीछे प्रांत प्रचारक संग आरएसएस संस्थापक की झांकी शामिल की गई। नगर में निकला भव्य पथ संचलन जीएमएएम इंटर कालेज के खेल मैदान से मालगोदाम, रेलवे चैराहा, नगर मुख्य मार्ग, तीनमुहानी, बस स्टेशन, कृषि मंडी, मंत्री जी की गली, डाकबंगला होते हुए गंतव्य तक पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।

 


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *