big breakingदेवरियाबलियाराजनीति

भारतीय लोकतंत्र में मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है महिला आरक्षण बिल: सांसद

0 0
R News Manch

Read Time:3 Minute, 10 Second

भारतीय लोकतंत्र में मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है महिला आरक्षण बिल: सांसद

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं ने कहा थैंक यू मोदी जी

सम्मेलन में पहुंची राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य संगीता तिवारी

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड चौकिया मोड़ पर आदित्य मैरिज हॉल में शनिवार को भाजपा के महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन समारोह का आयोजन किया गया। सम्मेलन में राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य संगीता तिवारी भी पहुंची और भाजपा सरकार में महिलाओं के लिए संचालित तमाम लाभकारी योजनाओं को विस्तार से बताया। सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि महिला आरक्षण बिल अब तक के भारतीय लोकतंत्र में मोदी सरकार का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय है। कहा कि महिलाओं को संसद एवं विधानसभाओं में समुचित प्रतिनिधित्व देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद से पारित करवा लिए जाने से देश की महिलाएं सशक्त होगी। मौजूद महिलाओं ने भी एकजुटता के साथ महिला आरक्षण बिल के लिए नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में पीएम मोदी के प्रति आभार जताया। सांसद ने अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व विधायक गोरख पासवान, धनंजय कन्नौजिया, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, पूर्व नप चेयरमैन दिनेश गुप्ता, भाजपा नेता छट्ठू राम ने संयुक्त रूप से सम्मेलन में अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। सम्मेलन को भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमति सुनीता श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतू पांडे, नपं चेयरमैन रेनू गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, पूर्व विधायक गोरख पासवान, श्रीमती सुशीला भारती, मीरा सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, नीतू पांडे, भाजपा नेता शशि चौरसिया, सतीश गुप्ता, अरविंद सिंह, राममनोहर गांधी, अरुण तिवारी, दिलीप सिंह, नामोद तिवारी, पंकज मिश्र समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और महिलाएं मौजूद रही।संचालन मीरा सिंह ने किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %


R News Manch

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%