big breakingक्राइम

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

रेलवे ट्रैक पर मिला मोबाइल चार्जर और ईअर फोन

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के पास मधुबन रेल क्रासिंग के रेलवे ट्रैक पर शनिवार की रात करीब 31 वर्षीय युवक का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है। रेल पुलिस ने रविवार की सुबह मृतक की शिनाख्त चंद्रमा राजभर ग्राम भटपुरवा थाना उभांव निवासी के रुप में की गई। रेल पुलिस ने घटनास्थल के समीप रेलवे ट्रैक से मृतक का चप्पल, मोबाइल चार्जर और इयर फोन बरामद किया है।


रेलवे ट्रैक पर क्षतविक्षत मिला युवक का शव
अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक ईयर फोन लगाकर मोबाइल से किसी से बात करते हुए रेलवे ट्रैक पर ही सो गया। जिससे रात में तेज रफ्तार मालगाड़ी से उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। हालांकि मौके से मोबाइल बरामद नहीं हो सका। युवक किन परिस्थिति में रेलवे ट्रैक पर पहुंचा, यह रहस्य बना हुआ है। युवक के हत्या और आत्महत्या को लेकर तरह तरह की चर्चा जारी है। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बेल्थरारोड जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को मऊ अस्पताल ले गई। बताया जा रहा है कि मृतक क्षेत्र के एक रसोई गैस गोदाम पर मजदूरी का काम करता था।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *