big breakingअन्यउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

बीजेपी में पेंडूलम बने बलिया वाले मंत्री जी!

पार्टी के प्रत्याशी सूची में हो रहा घोषणा का इंतजार

R News Manch

बलियाः यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा हर एक सीट पर ठोक बजाकर प्रत्याशी की घोषणा कर रही है। बलिया जनपद के सात विधानसभा सीट में भाजपा ने अब तक चार प्रत्याशी का ही घोषणा किया है। जबकि बलिया सदर से युवा विधायक और योगी सरकार के मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला फिलहाल पेंडूलम बन गए है। उनके नाम को फिलहाल प्रतिक्षा सूची में डाल दिया गया है। कहा जा रहा है कि मंत्री जी का टिकट कट सकता है। बलिया सदर में आमजनमानस के बीच उनके कार्यकाल के असंतोष को लेकर पार्टी को मिले समीक्षा रिपोर्ट के कारण अब तक सदर से उनके नाम की घोषणा नहीं की गई है। वैसे बलिया में मंत्री जी का टिकट कटता है तो निश्चय ही बलिया सदर में विपक्ष को एक बड़ा मुद्दा भी मिल सकता है। वैसे भी विगत जिलापंचायत अध्यक्ष चुनाव में बलिया जिला मुख्यालय पर समाजावदी एकजुटता को पूरे प्रदेश ने देखा था। जिसकी प्रशंसा स्वयं सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी कर चुके है। वैसे भाजपा के लिए इस बार बलिया का सदर सीट बचाना प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *