big breakingक्राइमदेश विदेश

दो बलात्कारियों को जिंदा जलाया, एक की मौत

एसपी ने कहा कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कार्रवाई

R News Manch

बाइक से गांव छोड़ने वाले दो युवकों द्वारा युवती के साथ रेप करने वाले बलात्कारियों को आक्रोशित परिजनों ने जिंदा जला दिया गया। इसमें एक रेपिस्ट की मौत हो गई। जबकि दूसरा जीवन मौत के बीच जूझ रहा है। रेपिस्ट के खिलाफ लोगों में जबरदस्त गुस्सा है और समाज का एक बड़ा वर्ग ऐसी सजा को सही ठहरा रहे है। जबकि कुछ इसे गलत करार दे रहे है।

एसपी ने कहा कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कार्रवाई
मामला झारखंड के गुमला क्षेत्र का है। वसुआ अंबा टोली निवासी परिजन अपने 17 वर्षीय युवती के साथ रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए थे। जहां से वापसी के दौरान बस नहीं मिला तो पिता ने बाइक से गांव जा रहे अपने गांव के दो युवकों को बेटी को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए भेज दिया। लेकिन युवकों ने पिता के उस भरोसे की रास्ते में ही हत्या कर दी और युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया। अगली सुबह जब पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो बुधवार की रात गुस्से में परिजनों ने आरोपी युवकों सुनील उराव और आशिष उराव की जमकर पिटाई की। जिसके बाद उसे किरोसिन तेल छिड़कर जिंदा आग के हवाले कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक बलात्कारी की मौत हो गई। गुमला एसपी एहतेशाम बकरीब ने घटना की पुष्टि की है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *