फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद युवती ने लगाई फांसी
दिल्ली से बस्ती लौटी युवती को मिल रही थी धमकी

बस्ती: जनपद बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के देवखर गांव में युवती ने फांसी लगाकर जान दे दिया। फांसी लगाने से पहले युवती ने फेसबुक पर फांसी लगाने की जानकारी शेयर किया और घर मे ही फांसी लगाकर जान दे दिया।
युवती को मिल रही थी धमकी, पिता ने लगाया आरोप
युवती के पिता ने गांव के एक युवक पर रेप करने की धमकी देने का आरोप लगाया है, वही युवती अपलोड वीडियो में किसी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा रही है। थानाध्यक्ष छावनी उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि युवती ने सुसाईड किया है। युवती का स्मार्टफोन अभी पुलिस को नही मिला है, जिसमे फांसी लगाने से पहले का वीडियो बनाया गया था। पुलिस टीम मामले की छानबीन कर रही है।
दो दिन पूर्व ही गांव आई थी युवती
छावनी थाना क्षेत्र के देवखर गांव निवासी मोनिका पुत्री हरिद्वार राजभर उम्र 18 वर्ष ने शुक्रवार को घर पर बंद कमरे में फांसी लगा लिया। परिजन आनन फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी हर्रैया ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता हरिद्वार दिल्ली में पेंटिंग की ठेकेदारी का काम करते है। मोनिका दो दिन पहले ही दिल्ली से गांव आयी थी। युवती के पिता ने छावनी पुलिस को दिए तहरीर में गांव के ही एक युवक को मोनिका से रेप की धमकी देने को फांसी की वजह बताई है। वीडियो में युवती ने किसी विनय जी को निर्दोष बताया है। छावनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए बस्ती भेज दिया। छावनी पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है।



