big breakingउत्तरप्रदेशबलिया
बक्सर पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता के निधन पर जताया शोक

बलियाः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बिहार प्रांत के बक्सर जिला पहुंचे। छोटका राजपुर गांव पहुंचकर सीएम ने उप्र के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता स्व.विंध्याचल सिंह के निधन पर शोक जताया। सीएम ने स्व. विंध्यांचल सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। जिसके बाद सीएम ने मंत्री दयाशंकर सिंह के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ उनकी मां भी मौजूद रही। उनके भाई देवेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह समेत पूरे परिवार से सीएम ने मुलाकात किया और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।




