क्राइमबलिया

अर्द्धनिर्मित अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ी गई महिला

ग्रामिण महिलाओं ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के शाहपुर अफगां गांव में गुरुवार को ग्रामीण महिलाओं ने ही अर्द्धनिर्मित अवैध कच्ची शराब बेचने वाली एक महिला को रंगे हाथ पकड़ लिया और उभांव पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ी गई महिला की पहचान सोनिया के रुप में की गई है। जिसके पास से करीब 10 लीटर अवैध अर्द्धनिर्मित कच्ची शराब का लेहन बरामद किया गया। शराब बेचने वाली महिला के पकड़े जाने से गांव में हड़कंप मच गया।
महिलाओं ने गांव में शराब बिक्री पर रोक के लिए पुलिस से मांगी मदद, लगाया असहयोग का आरोप
शराब के खिलाफ एकजुट महिलाओं ने गांव में शराब बेचने पर रोक लगाने में पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। शराब बेच रही महिला को पकड़ने वाली महिला सरस्वती देवी और राजकुमारी ने बताया कि गांव में शराब बेचने के दौरान महिला को पांचवी बार पकड़ा गया है। हर बार पुलिस उसे छोड़ देती है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि अवैध शराब बिक्री पर रोक को लेकर क्षेत्रीय पुलिस और आबकारी विभाग पूरी तरह से निस्क्रिय हो गए है। जिससे गांव में गरीब परिवार बर्बाद हो रहे है। वहीं उभांव थाना पुलिस ने पकड़ी गई महिला को संबंधित धाराओं में निरुद्धकर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *