big breakingक्राइमबलिया

अधिक्ताओं ने तैयार की तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट, डीएम को भेजने की तैयारी

बिना बारकोड सादे कागज पर लिखा जा रहा फर्दकाम

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की एक जांच रिपोर्ट बार एसोसिएशन जल्द ही डीएम को सौंपेगा। एसोसिएशन ने यह रिपोर्ट तैयार कर लिया है। अधिवक्ताओं ने आज तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार का चिट्ठा डीएम को भेजने के लिए रिपोर्ट तैयार कर लिया।


तहसीलदार की मनमानी पर बोले एसोसिएशन मंत्री महेंद्र यादव
एसोसिएशन मंत्री महेंद्र यादव ने बताया कि वर्तमान तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय द्वारा न्यायिक प्रक्रिया के नियमों के विरुद्ध, राजस्व परिषद के दिशा निर्देश संबंधित शासनादेश का घोर उलंघन किया जा रहा है। न्यायालय के मुकदमों में बारकोड युक्त पेपर पर ही किसी भी तरह का आदेश जारी करना होता है लेकिन तहसीलदार द्वारा बिना बारकोड के सादे कागज पर फर्दकाम लिखा जा रहा है। इस संदर्भ में अधिवक्ता अमल श्रीवास्तव ने पूरा साक्ष्य उपलब्ध कराया है। जो बार एसोसिएशन के जांच में सभी आरोप सही पाया गया।
25वें दिन भी तहसील न्यायालय का जारी रहा बहिष्कार
भ्रष्टाचार के आरोप में आज शुक्रवार को 25वें दिन भी अधिवक्ताओं द्वारा तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार जारी रहा। तहसीलदार पर ऐसे ही भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर विगत अप्रैल-मई माह में भी 27 दिन तक तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार किया गया था किंतु तत्कालीन एसडीएम राजेश गुप्ता की पहल और आश्वासन पर न्यायालय बहिष्कार स्थगित कर दिया गया था। लेकिन तहसीलदार के न्यायिक कार्यशैली को लेकर अक्सर उंगली उठती रही है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *