
बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड यूनियन बैंक के एटीएम में एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख 35 सौ रुपया निकालने के मामले में उभांव थाना पुलिस ने दो अज्ञात शातिर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आज जांच शुरु कर दिया।
धोखे से बदल लिया एटीएम कार्ड और कर दिया घपला कांड
क्षेत्र के तिरनई खिजिरपुर गांव निवासी और स्टेट बैंक के खाताधारक सुहील पटेल के साथ एटीएम कार्ड बदलकर यह धोखेबाजी विगत 25 जून को हुआ। मामले में बलिया न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने उभांव थाना में घटना के करीब 85 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित सुहील पटेल ने बताया कि उसके एटीएम कार्ड बदलकर 75 हजार और तीन बार 95-95 सौ रुपया निकाला गया। जिसका एसएमएस मोबाइल पर आया तो उनके होश उड़ गए और तत्काल घटना की सूचना बैंक और पुलिस प्रशासन को दिया।




