big breakingक्राइमबलिया

छठ घाट पर पोखरा में डूबी दो बच्ची, एक की मौत

दूसरी की बचाई गई जान

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के नगरा नगर पंचायत के छठ घाट पर तिलकारी पोखरा में सोमवार की सुबह सलोनी (8) और गुनगुन (10) नामक दो बच्चियां डूब गई। इनमें से सलोनी की डूबकर मौत हो गई। जबकि गुनगुन को आसपास के लोगों ने बचा लिया। जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूजा के लिए पोखरा पर जुटी भीड़ के बीच दो बच्ची के पोखरी में गिरने से मौके पर हड़कंप मच गया।
प्रसाद मांगने के दौरान बच्चियों का फिसला पैर
सोमवार की सुबह छठ घाट पर छठ मां का प्रसाद मांगने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पोखरा किनारे पहुंची सलोनी का पैर फिसला और वह पानी में चली गई। उसके साथ खड़ी गुनगुन भी उसे बचाने के प्रयास में पोखरा में गिर गई। दो बच्चियों को पोखरा में डूबते देख कई लोगों ने पोखरा में छलांग लगा दिया। इस दौरान गुनगुन को लोगों ने बचा लिया किंतु सलोनी गहरे पानी में चली गई। जिसे काफी देर बाद निकाला गया और उपचार के लिए नगरा अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने सलोनी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *