big breakingधार्मिकबलिया

छठव्रत: ब्लाक प्रमुख ने उठाया दउरा और नपं चेयरमैन किया सूर्य पूजन

सरयू किनारे सपरिवार ब्लाक प्रमुख ने दिया अर्घ्य

R News Manch

बलियाः सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठव्रत में रविवार को सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने बलिया जनपद के मुजौना गांव में दउरा उठाया और सरयू घाट तक सपरिवार जाकर डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया और सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इधर बिठुआ पोखरा पर बेल्थरारोड नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने भगवान सूर्य के दिव्य प्रतिमा की विधिवत पूजन किया। जहां हजारों महिलाओं ने छठव्रत पर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और भगवान भास्कर के प्रतिमा पर पूजन किया। ससना बहादुरपुर गांव में पोखरा पर प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर यादव बाउल ने छठ पूजा की चकाचक व्यवस्था की। इस दौरान उभांव इंस्पेक्टर अविनाश सिंह, चौकी इंचार्ज मदनलाल समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल चक्रमरण करते रहे।


मुजौना में सपरिवार सरयू तट पर पहुंचे ब्लाक प्रमुख
भोजपुर फिल्म के विख्यात प्रोड्यूसर, सीयर ब्लाक प्रमुख और आजमगढ़ लोकसभा सांसद के प्रतिनिधि आलोक सिंह रविवार को सूर्य उपासना के महान पर्व डाला छठव्रत में स्वयं शामिल हुए। मुजौना स्थित अपने आवास से सर पर दउरा लेकर वे सरयू तट पर पहुंचे। इस दौरान महिलाएं छठपूजन की गीत गाती रही। ब्लाक प्रमुख के भाई अनूप सिंह मंटू भी कलश लेकर सरयू तट पर पहुंचे। जहां दोनों भाईयों ने सपरिवार भगवान सूर्य की उपासना की। डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। यहां घाट पर छठ पूजा के लिए वेदी को दीपों से सजाया गया था। इसके पूर्व तुर्तीपार में ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने नदी किनारे छठपूजा के लिए संपूर्ण इंतजाम किए। साफ सफाई और प्रकाश की भरपूर व्यवस्था के साथ ही नदी किनारे घाट तक जाने के लिए अस्थायी मार्ग का भी निर्माण कराया गया।


बिठुआ घाट पर नपं चेयरमैन ने किया पूजन
बिठुआ पोखरा किनारे छठ घाट पर रविवार की शाम भगवान सूर्य के प्रतिमा का नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने विधिवत पूजन किया और आशिर्वाद लिया। जिसके बाद यहां हजारों छठव्रति महिलाओं ने सूर्य भगवान के प्रतिमा पर पूजन किया। यहां निर्धारित समय पर अस्तचलगामी सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया गया। इस दौरान नपं चेयरमैन ने क्षेत्र में छठव्रत पर बढ़ते व्रति महिलाओं की भीड़ का जिक्र करते हुए अगले वर्ष से और व्यापक व्यवस्था करने का ऐलान किया। इस दौरान राममनोहर गांधी, रेखा गांधी, शिवकुमार जायसवाल, आलोक गुप्ता, अमित जायसवाल, मोहन मद्धेशिया, पंकज मोदी, रजनीश पांडेय समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


बिना ब्राह्मण लाखों महिलाएं करती है सूर्य उपासना
सूर्य उपासना के महानपर्व डाला छठव्रत के 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत के साथ पूरा होता है। लोकआस्था का महापर्व छठ पूरी तरह से स्वच्छता का संदेश देता है। इस पर्व में हर वर्ग की भागीदारी होती है। सूप दउरा बनाने वाले बांसफोर से लेकर फल विक्रेता तक का इस पूजन में सीधे योगदान होता है। घर से लेकर घाट तक की सफाई होती है। सनातन धर्म का एकलौता पर्व जो बिना किसी ब्राह्मण के पूर्ण होता है। प्रकृति के प्रति आस्था के अटूट विश्वास का यह पर्व पूरे विश्व का अनोखा और अद्भुत व्रत है। जिसे सूर्य की किरणों के साथ प्राकृतिक उपचार के प्रक्रिया के रुप में भी देखा जाता है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *